बढुआ गोदाम। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर स्थित सैनिक स्कूल के पास फोरलेन पर बृहस्पतिवार की देर शाम दोस्त के साथ जा रहे युवक की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक चला रहा युवक और उस पर बैठे उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। भाई की तहरीर पर पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
इस भीषण हादसे में बाइक चला रहे युवक और उसके साथी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातम छा गया है। भाई की तहरीर पर पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। दर्ज प्राथमिकी में दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया गांव निवासी मुकेश राजभर ने बताया कि उसका भाई मोहन राजभर (30) अछार गांव निवासी अपने दोस्त स्वागत राजभर (32) के साथ बृहस्पतिवार की रात आठ बजे बाइक से गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के मटेंहू गांव जा रहा था। वे सैनिक स्कूल ताजोपुर के पास हाईवे पर पहुंचे ही थे कि एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटना के समय मौजूद नागरिकों ने बताया कि एक बेकाबू ट्रक ने बाइक बाइक टक्कर मारते हुए भाग गया। जब तक लोग मौके पर पहुंचे दोनों की मौत हो गई थी। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि मृतक मोहन के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर फोरलेन पर लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।
मोहन की एक साल पहले हुई थी शादी
हादसे में जान गवाने वाले मोहन राजभर की एक साल पहले नीतू राजभर से शादी हुई थी। पत्नी छह महीने की गर्भवती है, मोहन तीन भाइयों में बीच का है। बड़े भाई हीरालाल और छोटा भाई मुकेश हैं, परिवार की स्थिति दयनीय है पेंटिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
वहीं स्वागत राजभर भी मोहन के साथ पेंटिंग करता था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। पांच साल का एक बेटा है। पत्नी शीला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर एक ही गांव के दो मौजा में दो युवकों सड़क दुर्घटना हुई मौत से गांव में मातम छा गया है, दोनों मृतक युवकों की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण ग्रामीणों के सहयोग से शव जलाने की व्यवस्था की गई है।
11 दिन में दूसरी बार एक साथ हादसे में दो दोस्तों की गई जान
कोपागंज थाना क्षेत्र के बरलाई धवरियासाथ मार्ग पर पुराघाट पुल स्थित अंधे मोड़ के पास बीते छह सितंबर की रात बिजली के पोल से एक बाइक टकरा गई। इस हादसे में कुरथीजाफरपुर पारा निवासी आकाश और उसके मौसेरा भाई निकेश की इस हादसे में मौत हो गई थी।