फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर की लाडली बिटिया को बेकाबू ट्रक ने कुचला, साइकिल से जा रही थी कोचिंग

Mon, 25 Jan 2021 05:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
मौके पर ग्रामीण और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सोमवार सुबह बेकाबू एक ट्रक छात्रा को रौंदते हुए निकल गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने छात्रा का शव सड़क पर रख जाम लगा दिया। हादसे की शिकार छात्रा घटना के समय साइकिल से कॉलेज जा रही थी। करीब एक घंटे तक जाम से आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर के आश्वासन पर जाम समाप्त किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घोसी कोतवाली के गोधना गांव निवासी अमरनाथ राम की पुत्री प्रीति सोमवार की सुबह साइकिल से रोजाना की तरह कॉलेज पढ़ने जा रही थी। अभी वह सुल्तानपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी। तभी सामने से तेज गति से आ रहा ट्रक उसे कुचलते हुए फरार हो गया। ट्रक की चपेट में आने से प्रीति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना जैसे ही मृतका के परिजनों को हुई। मौके पर पहुंचकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, इससे आवागमन बाधित हो गया। उधर जाम लगाए जाने की सूचना मिलने पर एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर, सीओ सिटी प्रदीप मिश्रा, सच्चिदानंद यादव, कमला पटेल आदि पुलिस अधिकारियों के साथ घटना पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा, आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को पूरा करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार की लाडली थी प्रीति
हादसे में मृत प्रीति अपने दो भाई हरेंद्र योगेंद्र से छोटी थी। मेधावी छात्रा होने के साथ वह काफी व्यवहार कुशल थी। घटना के बाद से उसके पिता अमरनाथ राम, माता धानवति और दोनों भाइयों का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं अचानक इस हादसे में प्रीति के चले जाने की सूचना से उसके पड़ोसियों के साथ पूरे गांव में मातम पसरा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें