फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: टायर फटने से डिवाइडर से टकराया ट्रक, लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। रानीपुर थाना क्षेत्र के शमसाबाद के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की सुबह प्लाई लदा ट्रक का अगला पहिया फट गया। जिससे ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया, जहां कुछ देर बाद ट्रक में आग लग गई। गनीमत था ट्रक में आग लगते ही चालक और परिचालक दोनों बाहर कूद गए। जिनको हल्की चोंट आईं, दाेनों को स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हरियाणा से प्लाई लादकर पटना की तरफ एक ट्रक जा रहा था। अभी वह रानीपुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 272,7 प्वाइंट शमशाबाद के पास पहुंचा था कि अचानक ट्रक का अगला टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और ट्रक में आग लग गई। ट्रक धू-धूकर जलने लगा, इस बीच चालक वीरेंद्र यादव पुत्र वासुदेव सिंह और उसका पुत्र खलासी जीतेंद्र ट्रक से कूद गए। ट्रक से कूदने के दौरान दोनों को चोट लग गई। सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष कंचन मौर्या पहुंची और दोनों घायलों को रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। वहीं जिस ट्रैक पर ट्रक में आग लगी, उस पर आने जाने वाले वाहनों की आवाजाही को रोक गया। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद ट्रक में लगे आग पर काबू पाया गया। इन दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के एक लेन पर यातायात प्रभावित रहा।

रानीपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के शमसाबाद गांव से लेकर रानीपुर थाना के विनोदपुर गांव के बीच कई हादसे हो चुके है। मुहममदाबाद गोहना कोतवाली के शम्सोपुर गांव के पास शराब लदा ट्रक पलट गया था। जिसमें संतरे की बीच शराब लेकर ट्रक हरियाणा से बिहार जा रहा था। रानीपुर थाना के विनोदपुर गांव के पास ही मवेशी लदा ट्रक बरामद हुआ था। ट्रक का इंजन खराब होने से चालक वही पर ट्रक छोड़कर भाग गया था। रानीपुर थाना के भुसुवा गांव में पास डीसीएम पलट गया था।
विज्ञापन

ट्रक में लगे आग पर किसी तरह काबू पाया गया है। ट्रक चालक और खलासी का उपचार कराया गया है। ट्रक पर लदा सामान जल गया है। उसके नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

- कंचन मौर्या, थानाध्यक्ष रानीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें