फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, शादी से लौट रहे दो दोस्तों की मौत, हेलमेट पहने होते तो बच जाती जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/हलधरपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिकटिया के पास सोमवार देर रात करीब 10.30 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से युवकों की मौत हो गई। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। अगर वह हेलमेट पहने होते हो उनकी जान बच जाती। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। आस-पास के लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, वहीं दूसरे की रेफर करने की तैयारी थी तभी उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना के गुनईपुर गांव निवासी अमित यादव (28) और राकेश यादव (22) सोमवार को गांव से शहर कोतवाली स्थित एक वाटिका में शादी समारोह में गए थे। समारोह से वापस होकर देर रात घर जा रहे थे। अभी दोनों सिकटिया के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। अंधेरा होने के कारण ट्रक चालक तेजी से भाग गया। दोनों घायलों को देखकर स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। चिकित्सक ने अमित यादव (28) कोे मृत घोषित कर दिया, जबकि राकेश यादव (22) को रेफर की तैयारी चल रही थी कि उसकी भी मौत हो गई। बाइक के नंबर के आधार पर युवकों के परिजनों को जानकारी दी गई। कुछ देर बाद दोनों के परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। वहीं पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया। मंगलवार को दोनों के परिजनों ने कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। अमित यादव (28) की मौत के बाद पत्नी महिमा का रो- रोकर हाल बेहाल था। गांव के लोगों ने बताया दोनों दोस्त थे। दोनों ही खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। अमित तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। जबकि राकेश परिवार में सबसे छोटा था।



चार साल पहले अमित के पिता की भी सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चलाने वाले अमित यादव ने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना में दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी थी। वही गांव के लोगों ने बताया कि चार साल पहले मार्ग दुर्घटना में उसके पिता रविंद्र यादव की भी मौत हो गई थी। पिता के मौत के बाद वह घर पर रहकर खेती किसानी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजन की तरफ से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर मिली है, मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



- सोनू कुमार, प्रभारी कोतवाली शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें