फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त से मिलकर लौट रहे भाजपा नेता की बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा (मऊ)। कोपागंज थाना क्षेत्र के बाड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान तथा भाजपा नेता की सड़क हादसे में मंगलवार देर रात आजमगढ़ जिले के अहिरौला में मौत हो गई। घटना के समय मृतक अपने दोस्त से मिलकर वापस देर रात अपने गांव लौट रहा था। जहां पूर्व प्रधान की बाइक में पच्चिछपट्टी के पास बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दिया था। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर आजमगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना की सूचना मिलने पर पूरे गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बाड़ा गांव निवासी विजय कुमार राजभर (50) पुत्र स्व. रामबदन गांव का पूर्व प्रधान होने के साथ भाजपा कार्यकता थे। मंगलवार को वह बाइक से आजमगढ़ के माहुल गांव निवासी अपने दोस्त के यहां किसी कार्यक्रम में गए थे। वहां से रात में करीब नौ बजे वह अपने गांव वापस लौट रहे थे। अभी वह पच्चिछमपट्टी के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर लगने के बाइक ट्रक के पहिया में फंस कर कई मीटर तक घिसटती गई। परिणाम स्वरूप हादसे में मौके पर पूर्व प्रधान की मौत हो गई। उधर हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पहुंची अहिरौला थाना पुलिस ने पूर्व प्रधान के मोबाइल से परिजनों को इसकी सूचना देर रात लगभग 11 बजे दिया। जिससे पूर्व प्रधान के घर मातम छा गया। परिजन पुलिस की सूचना रात को ही आजमगढ़ को चले गए। पूर्व प्रधान अपने ग्राम पंचायत बाड़ा से लगातार 10 वर्ष प्रधान रहे चुके थे। मृतक प्रधान की पत्नी सावित्री देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। पूर्व प्रधान का पुत्र नन्दन कुमार राजभर है, जिसकी शादी हो चुकी है। बेटी प्रियंका, पूजा, अंतिमा अविवाहित है। पूर्व प्रधान की मौत की सूचना पर पुरे ग्राम सभा में मातम पसरा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें