फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालियावाला बाग गोली कांड के दिन शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जलियावाला बाग गोलीकांड के शहीदों को संयुक्त किसान-मजदूर मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर कामरेड जय बहादुर सिंह के प्रतिमा परिसर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 13 अप्रैल 1919 को तत्कालीन ब्रिटिश सरकार के दमनकारी रोलेन ऐक्ट के खिलाफ जलियांवाला बाग में चल रही नागरिक सभा में जनरल डायर द्वारा गोलीबारी से हजारों भारतीयों की मौत हुई इस घटना ने पूरे भारत में अंग्रेजों के खिलाफ लोगों में नफरत की आग भड़का दी जो आजादी लेकर ही शांत हुई। कहा कि आज भी भारत मे जलियांवाला बाग की घटना को ताजा किया जा रहा है। मोदी सरकार देश के आम नागरिक, किसान, मजदूर के खिलाफ दमनकारी कानून बनाकर जबरदस्ती थोप रही है। आज देश का आम नागरिक, नौजवान, छात्र, किसान, मजदूर देश की नौकरी, शिक्षा, चिकित्सा, लोकतंत्र-संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। इस दौरान राम सोच यादव, वीरेंद्र कुमार, बसंत कुमार, विनोद राय, रामू प्रसाद, शमशुल हक चौधरी, शिवमूरत गुप्ता, जयप्रकाश, छविनाश शर्मा, विश्राम पाल, सुधाकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें