फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पुलिस स्मृति दिवस पर 154 पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन स्थित शोक सभा स्थल पर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने वीरगति प्राप्त पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। एसपी ने शोक सलामी देकर कर्तव्य के दौरान प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को नमन किया।
विज्ञापन

एक सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देशभर में 154 पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राण न्योछावर किए। इनमें उत्तर प्रदेश के छह पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें उपनिरीक्षक मोहित कुमार, उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, आरक्षी अशोक कुमार, आरक्षी प्रदीप कुमार, फायर सर्विस चालक तीर्थपाल सिंह और फायरमैन रोहित कुमार यादव शामिल हैं। पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद करते हुए उनके समर्पण, राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा को भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें