फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आंधी से मकान पर गिरी पेड़ की डाल, दंपती और बच्चे घायल

विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव के एक मकान पर पेड़ की डाली टूटकर गिरने के दौरान घायल परि
विज्ञापन
चिरैयाकोट। क्षेत्र में मंगलवार की रात आई तेज आंधी से नासिरपुर गांव के एक मकान पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इससे इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया और घर में सो रहे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, भेड़ियाधर गांव में एलटी लाइन पर पेड़ गिर गया, इससे तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली निगम कर्मियों के कड़ी मशक्कत के बाद रात एक बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बीती रात तेज आंधी आई तो नासिरपुर में प्रेमप्रकाश, पत्नी शशिकला और उनके दो बच्चे घर में सो रहे थे। इसी बीच बारिश के दौरान पेड़ की एक मोटी डाली टूट कर मकान पर गिरी। इससे घर की दीवार ढह गई, जिसमें दबकर पति-पत्नी और बच्चे घायल हो गए।
ग्रामीणों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी क्रम में भेड़ियाधर गांव में दो और महमूदवा गांव में बिजली के तार के ऊपर पेड़ गिर गया। तार टूट जाने से तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद रात एक बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें