फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ब्रिज के लिए 22 मिनट तक रोकी ट्रेन, दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरब्रिज की मांग को लेकर मऊ-आजमगढ़ रूट पर बृहस्पतिवार को हैदर नगर और अलीनगर के पास लोगों ने गोरखरपुर से मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन को 22 मिनट तक रोक दिया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने समझा बुझाकर ट्रैक खाली कराया और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। आरपीएफ ने सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक जाम करने वाले लोगों ने बताया कि हैदर नगर और अलीनगर के मुहल्ले के लोगों को शहर आने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। बीच में स्टेशन होने से दो किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ता है। यदि यहां ओवरब्रिज या अंडरपास का निर्माण हो जाएगा तो आने-जाने में सुविधा होगी। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे महिला और पुरुष ट्रैक पर बैठ गए थे। उसी बीच गोरखपुर से मुंबई जा रही गोदान एक्सप्रेस को 10:13 बजे से 10:35 बजे तक कुल 22 मिनट तक रोकना पड़ा। ट्रेन के रुकते ही आरपीएफ निरीक्षक अजय कुमार सिंह और उप निरीक्षक आरपी सिंह व इंद्रजीत पुलिस बल के साथ पहुंच गए। मोहल्ले वासियों को आश्वासन देकर समझाया। कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक खाली कर दिया जबकि कुछ लोग वहीं नारेबाजी करने लगे। आरपीएफ ने नारेबाजी करने वाले निजामुद्दीन निवासी रघुनाथपुरा कोतवाली और अब्दुल निवासी मोहल्ला भरहू का पूरा थाना कोतवाली को रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें