फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन की DM बनी एसिड पीड़िता: महिला अपराध की समीक्षा की, बोली- सिविल सेवा करना ही मेरा सपना

Mon, 14 Oct 2024 06:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: शासन की मंशा के आधार पर सोमवार को प्रदेश की महिलाओं एवं बच्चों, मुख्य रूप से बालिकाओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए वूमन एंड चिल्ड्रन फर्स्ट, एंडिंग वायलेंस अगेंस्ट वूमन एंड चिल्ड्रन प्रोग्राम एवं मिशन शक्ति फेज 5 का संचालन हो रहा है। जिसके तहत महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एसिड पीड़ित दसवीं की छात्रा काजल यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने एसिड अटैक पीड़ित काजल यादव को सोमवार को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया। नामित जिलाधिकारी काजल ने जिलाधिकारी कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए शिकायतों के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन


अभियोजन शाखा एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की। अभियोजन शाखा की समीक्षा के दौरान संयुक्त निदेशक अभियोजन ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न में 6 मामले, दहेज हत्या के तीन मामले तथा बलात्कार के चार मामलों में दोषियों को सजा इस माह कराई गई।

विज्ञापन


घरेलू हिंसा से संबंधित महिलाओं का संरक्षण न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का शत प्रतिशत क्रियान्यवन सुनिश्चित किया गया। नामित जिलाधिकारी ने संयुक्त निदेशक अभियोजन को महिलाओं से संबंधित आपराधिक मामलों के त्वरित निस्तारण कराए जाने, दोषियों को सजा दिलाने तथा महिलाओं को सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान करने वाले आपराधिक कानून के प्रति महिलाओं और बालिकाओं में जागरूकता लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

मऊ में लोगों की शिकायतें सुनती एक दिन की जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
नामित जिलाधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना को आम जनमानस तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) 1098 (वूमेन पावर हेल्पलाइन) 181 (वूमेन हेल्पलाइन) 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) 102 (गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए हेल्पलाइन) के विषय में जनता को जागरूक करने को कहा।

एक दिन के लिए नामित जिलाधिकारी काजल यादव ने बताया कि उनका सपना सिविल सेवा में भर्ती होकर महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध को समाप्त करना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी तथा जनसुनवाई के लिए आए आम जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें