हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी (सीओ) जितेंद्र कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी वाहन और चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन का पता लगाया जा सके।