फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: करहां बाजार में जाम से व्यापारी परेशान, चौराहे से शिव मंदिर तक सड़क किनारे खड़े रहते हैं वाहन

विज्ञापन
करहां में व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णु कांत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक करते व्यापारी ।
विज्ञापन
करहां। व्यापार मंडल की बैठक शुक्रवार को स्थानीय बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। इसमें व्यापारियों ने बाजार में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या के समाधान के साथ ही बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि बाजार में वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से आए दिन जाम लगता है, जिससे दुकानदारों और खरीदारी के लिए आने वाले ग्रामीणों को परेशानी होती है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि करहां बाजार में चौराहे से शिव मंदिर तक ऑटो रिक्शा और अन्य वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इससे मार्ग संकरा हो जाता है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। खरीदारी के लिए आसपास के गांवों से आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने के लिए उचित स्थान नहीं मिल पाता। सावन के दौरान शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो जाती है।
व्यापारियों ने बताया कि करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में फैले करहां बाजार में आसपास के 30 से 40 गांवों के लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। इसके बावजूद बाजार में सामुदायिक शौचालय की सुविधा नहीं है। सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से महिलाओं, बुजुर्गों और दूर-दराज से आने वाले लोगों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव, एनामुल हक, एकल अहमद, बृजेश सिंह, गौतम सैनी, विनोद यादव, बृजेश यादव, सोहन राजभर, सलमान, श्यामलाल और इमरान समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में बाजार में पेयजल की समस्या का मुद्दा भी उठाया गया। व्यापारियों ने कहा कि बाजार में राहगीरों और ग्राहकों के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था नहीं है। गर्मी के दिनों में लोगों को पेयजल के लिए परेशानी होती है। व्यापारियों ने प्रशासन से जाम की समस्या दूर करने के साथ पार्किंग, सामुदायिक शौचालय और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें