फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रैक्टर ट्रॉली ने दंपती को कुचला, पति के सामने पत्नी की तड़पकर मौत; दो बेटियों की शादी करनी थी

Sat, 25 Apr 2026 05:56 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

UP Accident: जिले में सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। घायल पति को अस्पताल भेजने के साथ ही पत्नी की लाश को कब्जे में ले लिया गया। बताया गया कि पति मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
प्रमिला की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कैलेंडर तिराहा के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जहनियांपुर गांव निवासी राम रतन चौहान अपनी पत्नी प्रमिला (45) के साथ बाइक से दवा लेने मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा जा रहे थे। जैसे ही वे कैलेंडर तिराहा से पहले गैस एजेंसी के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया प्रमिला के ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, राम रतन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्रमिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राम रतन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार राम रतन चौहान मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके तीन बेटियां और एक बेटा है, जिनमें से दो बेटियों की अभी शादी नहीं हुई है। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर लिया गया है। वाहन के नंबर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें