फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में जुताई कर लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, चपेट में आने से किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी सीवान में शुक्रवार की देर शाम जुताई के बाद खेत से निकल रहे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पर सवार तीन किशोर घायल हो गए। घटना के बाद तीनों घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी सीवान के पश्चिमी हिस्से में भठिया गांव निवासी अजय यादव पुत्र सुरेंद्र यादव खेत की जुताई करने के बाद शुक्रवार की देर शाम करीब (9) बजे वापस गांव की तरफ आ रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। इससे चालक तथा ट्रैक्टर पर सवार कौशल मौर्य (13) पुत्र श्रवण मौर्य तथा बृजेश यादव (15) पुत्र घायल हो गए। तीनों घायलों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला और फतेहपुर मंडाव सीएचसी लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें