फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की बिक्री में आई कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हो रहे नामांकन पत्रों की बिक्री के क्रम में शनिवार को कमी आई। जिले के सभी नौ ब्लाकों पर कुल पदों के लिए 796 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। फतेहपुर मंडाव ब्लाक पर सर्वाधिक 167 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए परचे नहीं बिके। प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यपद के कुल 796 परचों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालयों में फतेहपुरमंडाव ब्लाक पर सर्वाधिक 167नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। यहां प्रधान पद के 35 नामांकन पत्र बिके जबकि बीडीसी के 36 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 96 नामांकन पत्र बिके। दोहरीघाट ब्लाक प्रधान पद के 27 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि बीडीसी के 29 और सदस्य पद के 33 परचों सहित कुल 89 नामांकन पत्र बिके। इसी प्रकार मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक पर प्रधान पद के 21, बीडीसी पद के 27 और सदस्य पद के 30 परचों सहित कुल 78 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। रानीपुर ब्लाक पर प्रधान पद के 28, बीडीसी 23 परचों की बिक्री हुई जबकि सदस्य के लिए 52 नामांकन पत्र बिके, यहां कुल 103 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।बड़राव ब्लाक पर प्रधान के 28 और बीडीसी के 34 तथा सदस्य पद के लिए 31 नामांकन पत्रों सहित कुल 93 परचों की बिक्री हुई। कोपागंज ब्लाक पर प्रधान पद के 18, बीडीसी पद के 31 और सदस्य पद के लिए 55 परचों सहित कुल 104 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। घोसी ब्लाक पर प्रधान पद के 11, बीडीसी पद के 11 और सदस्य पद के लिए 26 परचे बिके यहां कुल 48 परचों की बिक्री हुई। परदहा ब्लाक पर प्रधान पद के 20, बीडीसी के नौ और ग्राम पंचायत सदस्य के 25 परचों सहित कुल 44 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस प्रकार पूरे जिले में प्रधान पद के 210 , बीडीसी 224और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 362 सहित कुल 796 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें