नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में आयोजित भाजपा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।
- फोटो : MAU
मऊ। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी कामेश्वर सिंह ने कहा कि कोरोना काल के चलते सारी गतिविधियां ठप हो गई हैं। इसके चलते पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी करने में देर हुई। ऐसे में अपने पास समय कम है, हमारी जिम्मेदारी है की हम सब सक्रिय हो जाएं।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं को ध्यान में रखते हुए टिकट का वितरण किया गया है। भाजपा नेतृत्व ने सामाजिक समीकरण में सभी के हित का ध्यान रहा है। पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगे। जनपद के सभी वार्डों के चुनाव कार्यालय का नवरात्र के पहले दिन उद्घाटन होगा। जिसमें वार्ड संयोजक व प्रभारी मौजूद रहेंगे। पंचायत चुनाव में पार्टी की तरफ से घोषित संयोजक अरिजीत सिंह ने कहा कि,यह पंचायत चुनाव अभियान की पहली बैठक है। जीत के लिए सभी जमीनी स्तर पर काम करेंगे। इस चुनाव में सबकी भूमिका आने वाले सभी चुनाव की दिशा और दशा तय करेंगी। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि टिकट वितरण के बाद यह पहली बैठक आहूत की गई है। सभी कार्यकर्ता लंबे समय से पंचायत चुनाव में लगे हुए हैं। जनपद के सभी 34 वार्डों में भाजपा ने अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिए है। इस अवसर पर विधायक विजय राजभर, सुनील कुमार गुप्ता, अरविंद सिंह, अखिलेश तिवारी, बजरंगी सिंह, सीता राय, गणेश सिंह, राकेश मिश्र, नूपुर अग्रवाल, दीनबंधु राय, संजय पांडेय, मुन्ना राजभर आदि लोग मौजूद थे।