मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हो रहे नामांकन पत्रों की बिक्री के क्रम में मंगलवार को भी तेजी रही। जिले के सभी नौ ब्लाकों पर प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 1628 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। रतनपुरा ब्लाक पर सर्वाधिक 290 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 85 नामांकन पत्र बिके। जिला पंचायत सदस्य पद के अब तक 744 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है।
ब्लाक मुख्यालयों में रतनपुरा ब्लाक पर प्रधान पद के 74 नामांकन पत्र, बीडीसी के 62 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 154 सहित कुल 290 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। फतेहपुर मंडाव ब्लाक पर सर्वाधिक 257 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। यहां प्रधान पद के 65 नामांकन पत्र बिके जबकि बीडीसी के 47 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 145 नामांकन पत्र बिके। दोहरीघाट ब्लाक प्रधान पद के 45 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि बीडीसी के 74 और सदस्य पद के 39 परचों सहित कुल 158 नामांकन पत्र बिके। इसी प्रकार मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक पर प्रधान पद के 57, बीडीसी के 37और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 32 परचों सहित कुल 126 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। रानीपुर ब्लाक पर प्रधान पद के 37, बीडीसी के 30 परचों की बिक्री हुई जबकि सदस्य के लिए 104 नामांकन पत्र बिके, यहां कुल 171 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।कोपागंज ब्लाक पर प्रधान पद के 39, बीडीसी पद के 42 और सदस्य पद के लिए 102 परचों सहित कुल 183 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। घोसी ब्लाक पर प्रधान पद 44 जबकि बीडीसी पद के 35 और सदस्य पद के लिए 59 परचे बिके यहां कुल 138 परचों की बिक्री हुई। परदहा ब्लाक पर प्रधान पद के31 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 20परचे बिके जबकि बीडीसी के लिए 78 परचे बिके।यहां कुल 129 परचों की बिक्री हुई। बड़रांव ब्लाक पर प्रधान पद के 56 और बीडीसी के 45 परचे और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 75 नामांकन पत्र बिके। इस ब्लाक पर तीनों पदों के लिए कुल 176 परचों की बिक्री हुई। इस प्रकार पूरे जिले में प्रधान पद के 448 , बीडीसी 450और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 731 सहित कुल 1628 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।