कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कांछीकला निवासिनी एक महिला ने पति को विदेश भेजने के नाम पर 6.65 लाख हड़पने और फर्जी वीजा बनवाकर देने के आरोप में एक व्यक्ति पर नामजद मुकदमा कराया है।
क्षेत्र के ग्राम काछीकला निवासी पूनम के दर्ज कराए मुकदमे के अनुसार पति विधिचंद ने मोहम्मद सिंदबाद के खाते में 31 मई 2024 से अब तक 6.65 लाख ऑॅनलाइन ट्रांसफर किए। सिंदबाद द्वारा पति को कनाडा का वीजा दिया गया। इसके अलावा पति के मित्र विजय सहित चार और लोगों को भी उसने वीजा दिया।
इसी दौरान पति दिल्ली गए। वहां वीजा चेक कराया तो वह फर्जी निकला। जब पति ने उससे पैसा वापस मांगा तो वह हीलाहवाली करने लगा। महिला ने स्थानीय थाना में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।