फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा आज

Sat, 19 Dec 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीएसके पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव में आज मतदान होगा। 4641 छात्र अपने वोट डालेंगे। 28 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला देर शात तक आ जाएगा। शनिवार को कालेज की चुनाव कमेटी ने मतदान की सभी तैयारियों पूर्ण कर ली।
विज्ञापन



मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. रामनिवास राय और प्राचार्य एवं संरक्षक डा.शिवशंकर सिंह ने बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए  4 प्रत्याशी, उपाध्यक्ष के लिए चार प्रत्याशी, महामंत्री के लिए तीन प्रत्याशी, पुस्तकालय मंत्री के लिए सात प्रत्याशी और कला संकाय प्रतिनिधि के लिए सबसे अधिक नौ प्रत्याशी मैदान में हैैं।


जबकि विज्ञान संकाय प्रतिनिध पर एक प्रत्याशी सृजन श्रीवास्तव के होने के कारण उन्हें निर्विरोध चुना जाना तय हैं। मतदान सुबह आठ से एक बजे तक होगा।


दो बजे से मतपत्रों की गिनती शुरु होगी। विजयी प्रत्याशियों की घोषणा और शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा।  वहीं सुरक्षा के मद्देनजर एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दो सीओ के साथ साथ पांच थानों की फोर्स और पीएसी तैनात की जाएगी। पुनीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें