फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व के 80 से ज्यादा देशों में आज प्रभावी तरीके से चल रहा है विश्व हिंदू परिषद का कार्य: गजेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में रविवार को धर्मरक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम का आयोजन रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज के सभागार में किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, उद्देश्य और ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्व के 80 से ज्यादा देशों में आज विश्व हिंदू परिषद का कार्य प्रभावी तरीके से चल रहा है। विश्व हिंदू परिषद के प्रयासों से आज एक लाख से ज्यादा एकल विद्यालय, 40 वेद विद्यालय, गौ रक्षा संवर्धन आदि छह लाख अलग-अलग प्रकार के प्रकल्प देश-विदेश में चलाए जा रहे हैं। विहिप ने लाखों की संख्या में परावर्तन का सराहनीय कार्य किया है और यह निरंतर जारी है। जिलाध्यक्ष भानु प्रकाश पांडेय ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने भगवान राम के मंदिर के लिए संघर्ष शिला पूजन से लेकर आज अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर निर्माण में विश्व भर से धन संग्रह करने और मंदिर बनवाने का अविश्वसनीय कार्य किया है। कहा कि धर्म परिवर्तन मऊ जनपद में किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। धर्म परिवर्तन लव जिहाद बजरंग दल किसी भी हाल में अपनी जानकारी में नहीं होने देगा।
इस दौरान प्रांत संयोजक पूर्णेंदु, विभाग मंत्री राम कृष्ण, कार्याध्यक्ष अश्विनी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित, धर्मेंद्र उपाध्याय, निलेश राय, जिला संयोजक अभिषेक भारद्वाज, सहसंयोजक सुजीत, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज, आजमगढ़ के जिला मंत्री गौरव, उपाध्यक्ष दीनानाथ आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता भाजपा नेत्री नीलम सर्राफ तथा संचालन जिला मंत्री शैलेश मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें