फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्कूलों, कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे से दूर होंगी तंबाकू की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद और स्वास्थ्य विभाग ने तंबाकू की तरफ से युवाओं को दूर करने का साझा अभियान शुरू किया है। नौ अक्तूबर से प्रभावी तंबाकू मुक्त युवा 3.0 अभियान के तहत शिक्षक, सीएचसी, पीएचसी अधीक्षक युवाओं को तंबाकू के नुकसान बताएंगे।
विज्ञापन

साथ ही विद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में स्थित तंबाकू की दुकानों को दूर विस्थापित किया जाएगा। जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त, 1208 परिषदीय विद्यालय 436 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं।
युवाओं को तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए तंबाकू मुक्त युवा शुरू अभियान में स्वास्थ्य विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग भी सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में स्थित तंबाकू की दुकानों को दूर विस्थापित करने के लिए पुलिस विभाग को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

साथ ही स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग की तरफ से जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि तंबाकू मुक्त युवा 3.0 अभियान 60 दिनों तक चलाया जाएगा।
सभी शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर भी आशा कार्यकर्ताओं की मदद से युवाओं को तंबाकू के नुकसान के बारे में बताकर दूरी बनाने की शपथ दिलाई जाएगी। तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें