फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को तमंचे से आतंकित लाखों की लूट

Sat, 02 May 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मजखनी गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर महिलाओं को तमंचे से आतंकित कर आराम से लूटपाट की। चोरों ने घर के सभी जेवरात, नगदी लूट लिए। चोरों के जाने के बाद महिलाआें ने शोर मचाया तो सभी को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मजखनी गांव निवासी प्रकाश राजभर पुत्र नारायण राजभर के घर में चोर सेंध लगाकर घुस गए। चोर कमरे में जाकर सामान ढुढ़ रहे थे तो महिलाओं की नींद खुल गई। महिलाओं के जागने एवं विरोध करने पर चोरों ने उन्हें तमंचे से आतंकित किया। कहा कि चुप रहो नहीं तो गोली मार देंगे। चोरों के इस हरकत पर डर के मारे महिलाएं शांत हो गई। चोर आराम से अटैची, बाक्स में रखे सिकड़ी, एक अंगूठी, पायजनी, माला, एक लाकेट, चार हजार नगदी सहित कपड़े आदि उठा ले गए। चोरों के जाने के बाद महिलाओं ने शोर मचाया तो जाकर लोगों को जानकारी हुई। रात में गांव के लोग इकट्ठा हुए लेकिन चोर फरार हो गए थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामस्वरूप भारती का कहना है कि चोरी का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इसका जल्द ही खुलासा होगा।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें