फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए सड़क से संसद तक होगा संघर्ष

Sat, 02 May 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की ओर से क्षेत्र के गाेंठा बाजार स्थित मंडी हाल परिसर में किसान महा पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें किसानों की समस्याओं के निदान के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने का मंत्र दिया गया। मांग की कि कृषि को उद्योग का दर्जा मिले।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं के निदान के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। खेती को उद्योग का दर्जा मिले इसके लिए केंद्र सरकार कृत संकल्पित है। किसानों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं शुरू की गई हैं। कार्यकर्ताओं को केंद्र की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है।  कहा कि बेमौसम बारिश व ओला वृष्टि से किसानों के समक्ष मौजूदा संकट में केंद्र सरकार के पर्याप्त सहयोग के बावजूद प्रदेश सरकार शिथिलता बरत रही है। केंद्र की ओर से मुआवजा राशि देने के बाद भी किसानों तक धन नहीं पहुंच पा रहा है। कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर विपक्षी पार्टियां लोगों को गुमराह कर रही हैं। भूमि अधिग्रहण बिल को किसानों के बीच ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता भरत सिंह, विनय राय, मुन्ना दुबे, संतोष राय, अशोक वर्मा, हिमांशु राय, मुन्ना दुबे, अखिलेश तिवारी, राकेश मिश्र, आनंद सिंह, अरिजीत सिंह, राधेश्याम सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें