फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से खुला गेहूं क्रय केंद्र

Mon, 10 Apr 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला में खबर छपने के बाद गेहूं क्रय केंद्र खुलने लगे। शासन द्वारा जारी गेहूं खरीद का आदेश कोपागंज हाट शाखा पर दिखने लगा है । स्थिति यह है की उक्त हाट शाखा  गोदाम का ताला सुबह नौ बजे ही खुल जा रहा है जो देर शाम तक खुला रह रहा है।  जबकि उक्त गेहूं खरीद का जायजा  आर एम् ओ विपणन आजमगढ़ व डी  डी  ओ ने सोमवार को गोदाम  पर लिया। साथ ही खरीद सम्बंधित जरुरी निर्देश भी दिया।
विज्ञापन



एक अप्रैल से सरकार द्वारा वितरण शाखा से लेकर नामित सभी समितियों को गेहू खरीदने का निर्देश दिया है।  क्षेत्रीय विपणन अधिकारी भीम यादव व विपणन निरीक्षक वरुण सिंह स्वम् पूरे दिन गोदाम के सामने कर्मचारियों के साथ बैठ किसानों के आने का इंतजार कर रहे हंै। वही खाली समय में क्षेत्र के भेलाबंध ,कसारा ,कनियारीपुर ,हसनपुर ,कोपा कोहना सहरोज सहित दर्जनों  गांवो में भ्रमण कर बड़े किसानो से गेहू बेचने का आग्रह भी कर रहे हैं। जबकि इस बार शासन द्वारा गेहू का सरकारी रेट 16 .25 पैसा किलो निर्धारित है।सोमवार को  उक्त हॉट शाखा पर गेहूं खरीद का निरीक्षण करने कमिश्नर के निर्देश पर आरएमओ विपणन आजमगढ़ आर बी प्रसाद  व डी डी  ओ  ने गोदाम का घंटो निरीक्षण करने के साथ ही गेहू खरीद संबंधित जरुरी निर्देश दिया। क्षेत्रीय विपणन अधीकारी भीम यादब ने कहा की पूरे शासन के निति पर ही काम होगा किसानों को गेहूं बेचने में किसी भी तरह की परेशानियां नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें