फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सीमा बीता, शतप्रतिशत नहीं हो सका टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय सीमा बीतने के बाद भी जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण में सफल नहीं हो सका। 31 जनवरी तक लक्ष्य के सापेक्ष 98 फीसदी ही लोगों को टीके की पहली डोज लग चुकी है। वहीं इसमें 70 फीसदी ही लोगों को टीके की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। विभाग का दावा है कि वंचित लोगों को चिहिन्त कर शतप्रतिशत टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर बीते वर्ष 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण जारी है। टीकाकरण के तहत जिले के करीब 25 लाख की आबादी में 16 लाख 62 हजार लोगों को टीके की दोनों डोज 31 जनवरी 2022 तक लगाया जाना था। लेकिन इसके सापेक्ष विभाग द्वारा लाख प्रयास के बाद भी 16 लाख 32 हजार लोगों को टीके की पहली डोज लगाया जा सका। जबकि 11 लाख 14 हजार 121 लोगों को टीके की दोनों डोज लगाया जा चुका है। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि 98 फीसदी लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है, जबकि 70 फीसदी से अधिक लोगों को टीके की दोनों खुराक लगाई जा चुकी है। बताया कि दो फीसदी लोगों में कई लोग जिले से बाहर है, ऐसे लोगों के बारे में भी जानकारी कर वंचित लोगों का टीकाकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें