सपा सरकार के तीन साल
पूरे होने पर रविवार को पार्टी कार्यालय पर जश्न का माहौल रहा। इस दौरान
कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
तीन साल तक जन कल्याणी
योजनाओं के साथ लोगों को लाभ पहुंचाने वाली सरकार की कार्य कुशलता पर
कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई दी।
कार्यक्रम को
संबोधित करते हुए एमएलसी रामजतन राजभर ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री के
नेतृत्व में सरकार चल रही है, सबे में हर तरफ विकास कार्य हो रहे हैं।
कहा
कि सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में हर वादों पर को पूरा करने का
प्रयास किया। विधायक बैजनाथ पासवान ने कहा कि प्रदेश सरकार
ने अपने कार्यकाल में निर्माण की झड़ी लगा दी है।
प्रदेश को उत्तर प्रदेश
बनाने में युवा मुख्यमंत्री ने कई निर्णय लिए हैं जो कुछ दिनों बाद पूरा
होने पर नजर भी आएंगे। जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार
ने जो तीन वर्ष के कार्यकाल में कर दिया वह पूर्ववर्ती सरकार ने
पांच साल में भी नहीं कर पाया।
कार्यक्रम के उपरांत चिरैयाकोट
में रवि मौर्या और घोसी राजू यादव की हत्या पर दो मिनट का शोक रखकर गतात्मा
की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से
रामधनी चौहान, संजय पाण्डेय, राकेश शर्मा, पूर्व विधायक सुभाष यादव, विजय
शंकर, धर्मप्रकाश यादव, कुद्दुस अंसारी, शैलेंद्र यादव साधू, लालबहादुर
यादव आदि उपस्थित रहे।