फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नाम पर छगी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शाहजहांपुर जिले के निवासी युवक की शादी कराने के नाम पर ठगी कर रुपये ऐंठने वाली तीन महिलाओं को घोसी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिलाओं के पास से साढ़े चार हजार रुपये के साथ मोबाइल सेट बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो बीते छह मई को शाहजहांपुर से बरात घोसी कसबे के पास ही एक मंदिर पर आई थी। इन महिलाओं ने युवक की शादी एक युवती से मंदिर में कराई। शादी के बाद दुल्हन अपने साथी युवक के साथ बाइक से भाग निकली। दूल्हे ने इसकी शिकायत पुलिस ने की थी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों महिलाओं की तलाश कर रही थी। घोसी पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं में मधुबन थाने के हृदयपट्टी गांव निवासी मीना पत्नी बेचू, कोपागंज थाने के लीलारी भरौली निवासी मंजू पत्नी स्व. दिनेश और मधुबन थाने के सूरजपुर निवासी ममता पत्नी पवन हैं। इस गिरोह के दो सदस्य अभी भी फरार हैं। बताया कि गिरफ्तार महिलाओं ने शाहजहांपुर निवासी हरिश्चंद्र नामक युवक की शादी कराने के लिए उससे 70 हजार रुपये लिए थे। युवक छह मई को बरात लेकर महिलाओं के बताए मंदिर में पहुंचा। वहां महिलाओं ने उसकी शादी एक युवती से कराई। शादी के कुछ देर बाद बाद दुल्हन बहाना बनाकर बाहर निकली और अपने साधी युवक के साथ बाइक से फरार हो गई। काफी देरी करने के बाद जब दुल्हन वापस नहीं लौटी तो युवक हरिश्चंद्र को ठगी का शिकार होने का एहसास हुआ। उसने घटना की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस दुल्हन के साथ उस युवक को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें