फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद में मारपीट में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में बृहस्पतिवार की सुबह पुरानी जमीनी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते देखते ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। इस मारपीट में एक महिला सहित दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

घायल महिला के पति ने आठ लोगों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। कुर्थीजाफरपुर निवासी जगरन्नाथ चौबे और मुन्ना चौबे के बीच जमीनी विवाद चला आ रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर कुछ तकरार हो गयी और देखते देखते ईट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। इस मारपीट में मीरा पत्नी जगरन्नाथ चौबे उम्र 62, आलोक पुत्र जगरन्नाथ चौबे बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल महिला के पति जगरन्नाथ ने आठ लोगों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस प्रार्थना पत्र पाते ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें