फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दोपहर बाद 20 मिनट तक तीन मिलीमीटर हुई बारिश

विज्ञापन
नगर के गाजीपुर तिराहा पर रविवार को कुछ देर हुआ बारिश।संवाद
विज्ञापन
मऊ। सावन माह के 25वें दिन रविवार को दोपहर दो बजे नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई, इससे गर्मी से राहत मिली। तीन मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इससे न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। नगर के निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से आकाश में ही बादल छाए रहे। धूप छांव होता रहा। दोपहर बाद मौसम में बदलाव दिखा। लगभग दो बजे के बाद नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। लगभग 20 मिनट तक रुक-रुक बारिश होती रही। मौसम में बदलाव होने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बन रही थी। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 80 प्रतिशत रही। पांच किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
बारिश होने से नगर के सहादतपुरा, भीटी, निजामुद्दीनपुरा, ब्रह्मस्थान, महरनिया सहित विभिन्न निचले इलाकों में जलभराव हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह का कहना है कि जिले में छिटपुट बारिश हो रही है। बारिश होने से धान की फसल को फायदा मिलेगा। किसान धान की रोपाई होने के 20 दिन बाद यूरिया का छिड़काव करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें