फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पशु चोरी-तस्करी गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट, सरगना समेत 4 पर शिकंजा

विज्ञापन
मधुबन पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तीन अ​भियुक्तों को किया गिरफ्तार ।
विज्ञापन
मऊ/मधुबन। जिले की अस्थाई गोशालाओं से लगातार हो रही गोवंश चोरी और तस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन

डीएम के अनुमोदन के बाद मधुबन थाना पुलिस ने शनिवार की शाम पशु तस्कर गिरोह के सरगना मिथिलेश समेत चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। गिरोह में शामिल शैलेश, दिलीप और अहमद उर्फ पिंटू को भी गैंगचार्ट में शामिल किया गया है।
पुलिस के अनुसार यह गिरोह मधुबन और रामपुर थाना क्षेत्रों में स्थित अस्थाई गोशालाओं को निशाना बनाकर गोवंश चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
18 और 19 अप्रैल 2025 को गिरोह ने मधुबन थाना क्षेत्र के केशवपुर सुल्तानीपुर स्थित अस्थाई गोशाला से 30 गोवंश चोरी कर लिए थे। मामले में स्थानीय निवासी दुर्गावती देवी की तहरीर पर मधुबन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

19 जुलाई 2025 को रामपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर धनेवा स्थित गोशाला का ताला और गेट तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था।
इस मामले में रामू चौहान की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसी दिन सिद्धा अहिलासपुर स्थित गोशाला से आठ गोवंश चोरी कर लिए गए थे। ग्राम प्रधान रिंकी देवी की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की थी।
पुलिस के मुताबिक, इन घटनाओं में बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के चिउतापुर निवासी मिथिलेश को गिरोह का सरगना बताया गया है। उसके साथ दिलीप और शैलेश तथा घोसी कोतवाली क्षेत्र के लखनी मुबारकपुर निवासी अहमद उर्फ पिंटू और एक नाबालिग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान नाबालिग का नाम गैंगचार्ट से हटा दिया गया। विवेचना के दौरान 23 जुलाई 2025 को मधुबन थाना पुलिस ने शहीद इंटर कॉलेज के पीछे स्थित बगीचे में दबिश दी। इस दौरान दिलीप और टाइगर को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से गाय के तीन बछड़े बरामद किए गए। हालांकि, गिरोह का सरगना मिथिलेश और शैलेश पुलिस टीम को चकमा देकर मौके से भाग गए थे।
बलिया में दबिश देकर तीन को किया गिरफ्तार -मधुबन। शनिवार को गैंगस्टर की कार्रवाई करने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता के साथ पुलिस टीम रविवार की सुबह बलिया जिले के भीमपुरा थाना के चिउतापुर गांव पहुंची। वहां से सरगना मिथिलेश, दिलीप कुमार और शैलेश को एक साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आईडी-22 गोवंश तस्कर गिरोह लंबे समय से पशु चोरी व तस्करी के अपराध में लिप्त था। इनके खिलाफ तीन अलग-अलग मामले न्यायालय में विचाराधीन है। डीएम के अनुमोदन पर सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है। - कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक, थाना मधुबन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें