फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डूबने से किशोर की मौत, घर में नहीं बचा कोई पुरुष

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन/दुबारी। नगर पंचायत कस्बा निवासी किशोर मंगलवार की दोपहर अपने दोस्तों के साथ बरहज नदी में नहाने पहुंचा था, जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। पिता की माैत पहले ही हो गई थी। जिससे अब घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं बचा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना गेट के समीप निवासी हर्षित मल्ल (16) मंगलवार की दोपहर लगभग 3 बजे देवरिया जनपद के बरहज नदी में नहाने के लिए गया था।
नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। घंटों प्रयास के बाद जब तक किशोर को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक अपने दो बहनों में सबसे छोटा इकलौता भाई था। इसी महीने में उसने दसवीं बोर्ड का पेपर दिया था। किशोर के पिता की मृत्यु लगभग पांच वर्ष पूर्व में हो चुकी है। अब परिवार में सिर्फ मृतक की माता व दो बहनें हैं। मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें