फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में मारपीट में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ुआगोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बुढ़ावे गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की शाम को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बुढ़ावे गांव निवासी भीम और राजेश के बीच जमीन संबंधी विवाद चलता है। आरोप है कि शाम को एक पक्ष विवादित जमीन पर बनी दीवार तोड़ने लगा इसे लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। घायलों का पुलिस ने मेडिकल जांच कराया। एक पक्ष के राजेश की तहरीर पर पुलिस ने भीम, गुलशन, अंगद, संजय और अजय तथा 12 अन्य अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया जबकि दूसरे पक्ष के भीम की तहरीर पर राजेश गोंड़, दिनेश, दीपू, विशाल और 12 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक पक्ष के राजेश और दूसरे पक्ष के भीम और संजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया। इस बाबत एसओ डीपी श्रीवास्तव ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद में दोनों पक्षों ने आपस में मारपीट कर लिया था। दोनों पक्षों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें