फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगाने के पांच घंटे बाद जल गया ट्रांसफर्र, 100 घरों में आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। कस्बे की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था शनिवार को बेपटरी रही। रतनपुरा बाजार के रतनपुरा-भीमपुरा तिराहे के पास लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की शाम फुंक गया। इससे बीते 24 घंटे से ज्यादा समय से 100 घरों में आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

बताते चले कि रतनपुरा बाजार के भीमपुरा तिराहा के बसनही नाले के पास आस पास के 100 से ज्यादा घरों में बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग द्वारा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। बीते बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद उसे दुरस्त कराकर वापस शुक्रवार को लगाया गया था। जहां चार्ज करने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। लेकिन पांच घंटे बाद फिर ट्रांसफार्मर फुंक गया।इससे शुक्रवार की शाम से ही 100 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।इस बाबत एसडीओ भानूप्रताप का कहना है कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते जल गया। जल्द ही इसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें