मऊ। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दक्षिणटोला थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने गोवध के मामले में एक माह से फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों डोमनपुरा चुंगी पर फरार होने की फिराक में थे। इसी बीच पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के हमीनपुर से 15 नवंबर को पुलिस ने जकी अहमद और रजी अहमद पुत्रगण इश्तेयात को एक क्विंटल मांस तथा छह चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। मामले में एक आरोपी ने 14 दिसंबर को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जबकि तीन अन्य आरोपी हमीनपुरा निवासी अनवार उर्फ अनवारूलहक, फिरोज अहमद तथा मंजर कमाल फरार चल रहे थे। दक्षिणटोला थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तीनों को डोमनपुरा चुंगी के पास से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों भागने की फिराक में थे। पुलिस उनके तलाश में कई स्थानों पर दबिश दे चुकी है। तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।