फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भौरेंपुर गांव स्थित किराने की दुकान में रविवार की दोपहर चोरों ने नकब लगाकर छह हजार रुपए चुरा लिए। घटना के समय दुकान मालिक घर पर खाना खाने गया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

गांव निवासी रामचीज यादव की चट्टी पर किराने की दुकान है। रोज की भांति रविवार की दोपहर को वह दुकान बंद कर गांव स्थित अपने घर खाना खाने चला गया। दोपहर में चोरों ने दुकान से सटे गैलरी से दुकान में नकब लगाई और दुकान के अंदर बिक्री के रखे छह हजार रुपए चुरा ले गए। जब रामचीज दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चला। पुलिस ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें