दोहरीघाट। देवरिया हत्याकांड की घटना से आहत लोगों ने बृहस्पतिवार को दोहरीघाट कस्बा के रामघाट स्थित हनुमान मंदिर पर बैठक की। दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग की। बैठक को संबोधित करते हुए रामअधीन पांडेय ने कहा कि देवरिया नरसंहार से ब्राह्मण समाज आहत है। सामूहिक नरसंहार के जिम्मेदार व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई और उनके पुत्र की सुरक्षा की मांग की।
राहुल दीक्षित ने कहा कि अस्पताल में जीवन मरण से जूझ रहे अनमोल दुबे का इलाज एम्स में कराया जाए। आचार्य पंडित श्याम बाबा ने कहा कि ब्राह्मण परिवारों पर हो रहे अत्याचार की रोकथाम के लिए प्रशासन ठोस कदम उठाने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की। संतोष तिवारी ने कहा कि घटना की न्यायिक जांच कर नरसंहार में मारे गए परिजनों की संपत्ति वापस कराने की मांग की। मौके पर डॉ. दुर्गेश मिश्रा, अरुण पांडेय, ज्ञानी शुक्ला, लोकनाथ मिश्रा, मिंटू पांडेय, चंदन उपाध्याय आदि रहे।