फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हल्दी, गरम मसाले के पैकेट, बर्तन और अनाज उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अदरी देहात को बृहस्पतिवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। रसोई घर का दरवाजा तोड़कर बर्तन, मिड-डे-मिल का अनाज और मसाले उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह आठ बजे विद्यालय खुलने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका आस्था पांडेय ने बताया कि जब विद्यालय पहुंची तो रसोई घर का दरवाजा टूटा था। उसमें रखे तीन भगोने, एक कुकर, दो गैस सिलिंडर, चावल, गेहूं, हल्दी, धनिया पाउडर, मिर्च, गरम मसाले गायब थे। बताया कि चोर आंगनबाड़ी केंद्र के रसोई घर का भी सारा सामान उठा ले गए। प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें