फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रतनपुरा में अब बायोमेट्रिक से होगी अब हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले का चर्चित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा में इसी सप्ताह से बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी लगेगी। इसको लेकर बायोमेट्रिक मशीन बृहस्पतिवार को अस्पताल में इंस्टाल कर दी गई है। साथ ही यहां डॉक्टरों की कमी देखते हुए एक महिला डॉक्टर सहित तीन डॉक्टरों की तैनाती को लेकर विभाग के आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

आदेश के जारी होने के तीन दिन बाद भी दो डॉक्टरों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। अमर उजाला के उपस्थिति में गड़बड़ी उजागर करने के बाद यह कार्रवाई की गई है। इससे डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की इस मनमानी पर लगाम लगेगी।
रतनपुरा सीएचसी प्रभारी डॉक्टर भैरवनाथ पांडेय ने बताया कि सीएमओ डॉक्टर राहुल सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर अस्पताल में बायोमेट्रिक इंस्टाल किया गया है। बताया कि अब यहां तैनात डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अब इस बायोमेट्रिक के साथ मैनुअली रजिस्टर पर उपस्तिथि दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

बताया कि जहां बायोमेट्रिक मशीन इंस्टॉल की गई है, वहा सामने एक सीसीटीवी कैमरा भी इंस्टॉल किया गया है, जिससे उपस्थिति में कोई गलत न कर सकें। बताया कि साथ ही अस्पताल में संचालित महिला विंग के लिए एक महिला डॉक्टर प्रज्ञा पाठक और अस्पताल की ओपीडी को लेकर दो डॉक्टर सुनील जायसवाल और एक अन्य को सीएमओ ने अटैच किया है।
बताया कि इसमें केवल एक डॉक्टर प्रज्ञा पाठक ने जॉइन किया है लेकिन दो अन्य डॉक्टर अभी तक अस्पताल नहीं पहुंचे हैं, इस संबंध में आला को अवगत करा दिया गया है।
खबर प्रकाशित होने के बाद जागा विभाग
अस्पताल में 29 मार्च को बिना सूचना के गायब डॉक्टर की रजिस्टर में रोज लग रही हाजिरी शीर्षक से अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के अगले दिन 30 मार्च को सपा सांसद राजीव राय ने इस समाचार को उपमुख्यमंत्री को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद तीन सदस्यीय टीम गठित कर इसकी जांच की जा रही है।
गहनी के डॉक्टर , जेल ड्यूटी लेकिन नहीं पहुंचे तो कर दिया अटैच
मऊ।विभागीय सूत्रों की माने तो अटैच डॉक्टर सुनील जायसवाल इससे पहले रतनपुरा ब्लॉक के ही गहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात थे, लेकिन यह कभी कभार ही अस्पताल पहुंचते थे।सूत्रों की माने तो इनकी बीते माह जेल ड्यूटी लगी थी लेकिन यह नहीं पहुंच सके थे।विभागीय अधिकारियों ने इस खबर के बाद गहनी से हटाकर रतनपुरा तैनात करने का फरमान चार दिन पहले दे दिया, लेकिन इस फरमान के बाद भी यह ड्यूटी ज्वाइन करने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें