कोपागंज। थाना क्षेत्र के काछीकला गांव में रविवार की रात चोरों ने एक घर में छत के रास्ते से घुसकर हजारों रुपये की नकदी सहित करीब दो लाख मूल्य का सामान समेट ले गए। सोमवार की सुबह परिजनों को जगने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा काछीकला के दलित बस्ती निवासी हरिश्चंद्र पुत्र हीरा रविवार की रात पूरा परिवार खाना खाकर सो रहा था।देर रात छत के रास्ते से घर में घुसे चोरों ने एक कमरे में बक्सा में रखा 45 सौ रुपये की नकदी के साथ सोने की नथिया, मन टीका, झुमका सहित डेढ़ लाख रुपये का आभूषण लेकर गायब हो गए। सोमवार की सुबह हरिश्चंद्र सोकर उठे तो देखा कि घर के समान बिखरा हुआ है। जब वह आभूषण रखे कमरे में पहुंचा तो उसे वहां गहने का बक्सा खुला मिला। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।