फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चोरों ने बंद मकान का ताला चटकाया, 25 लाख के आभूषण गायब; घर की हालत देख महिला के उड़े होश

Wed, 06 Mar 2024 04:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

Mau News: सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजपुर नई बस्ती कॉलोनी में हुई इस भीषण चोरी से सनसनी को माहौल है। बुधवार की सुबह जब घर की महिला लौटी तो ताला टूटा देखकर उसे चोरी की घटना की जानकारी हुई। फिलहाल पुलिस तहरीर लेकर मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
चोरी के बाद खुली हुई घर की आलमारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ ताजपुर स्थित नई बस्ती कॉलोनी में चोरों ने एक घर में घुसकर 25 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के समय घर में रहने वाली महिला गेटे में ताला लगाकर अपने रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। बुधवार की सुबह जब वह घर लौटी तो ताला टूटा देखकर उसे चोरी की घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार, कालिंदी पांडे पत्नी स्व. रमाशंकर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के वॉर्ड नंबर आठ ताजोपुर स्थित नई बस्ती कॉलोनी की निवासी हैं। मंगलवार को वह अपने दुर्घटना में घायल हुए रिश्तेदार को देखने के लिए उसके घर गई थी और रात में वहीं रुकी हुई थी। घर पर ताला लगा हुआ था। जब सुबह आठ बजे घर आई तो घर का ताला नूटा हुआ देख अंदर गई तो कमरे में मौजूद आलमारी और बक्सा का भी ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी तहरीर

वहीं, उसमें रखा हुआ उनकी बेटी और बहू के आभूषण सब गायब थे, जिसकी कीमत 25 लाख के करीब था। चोरी की घटना से महिला घबरा गई और चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। उधर, घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर मौके पर सरायलखंसी पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटना की जांच-पड़ताल की।

परिवार ने पुलिस को तहरीर दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर पुलिस और फारेंसिक टीम गई थी। घटना की जांच-पडताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

छह माह हुई चोरी का अब तक नहीं हुआ खुलासा
बताते चले कि बीते शुक्रवार को सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भवनागपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर चोरों ने विद्यालय में लगा समरसेबल की चोरी कर ले गए। जबकि छह महीने पहले इमिलियाडीह गांव निवासी बृजनाथ पांडेय के घर बीस लाख रुपये मुल्य के आभूषण की चोरी के मामले में अभी तक पुलिस ने खुलासा नही किया है। इससे सरायलखंसी थाने की पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें