फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari: पांच साल जेल की सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बाहुबली मुख्तार अंसारी, नहीं मिली राहत

Tue, 05 Mar 2024 05:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

जस्टिस बेला एम त्रिवेदी, जस्टिस पंकज मित्तल की पीठ ने मंगलवार को यह कहकर याचिका पर सुनवाई टाल दी कि मुख्तार अंसारी एक कुख्यात अपराधी है और सुनवाई के लिए कई मामले पहले से लंबित हैं। 
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है। मुख्तार अंसारी ने 24 साल पुराने एक मामले में उसे पांच साल जेल की सजा सुनाने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के आपराधिक इतिहास को ध्यान में रखते हुए उसकी याचिका पर फिलहाल सुनवाई टाल दी है। 

विज्ञापन

जस्टिस बेला एम त्रिवेदी, जस्टिस पंकज मित्तल की पीठ ने मंगलवार को यह कहकर याचिका पर सुनवाई टाल दी कि मुख्तार अंसारी एक कुख्यात अपराधी है और सुनवाई के लिए कई मामले पहले से लंबित हैं। 
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बीती साल 13 अक्तूबर को यूपी सरकार से जवाब मांगा था। यूपी सरकार की तरफ से वरिष्ठ वकील गरिमा प्रसाद कोर्ट में पेश हुईं। गरिमा प्रसाद ने कहा कि मुख्तार अंसारी राज्य में आतंक का पर्याय रहा है और अब वह जेल की सलाखों के पीछे बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें