फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चोरी की मोबाइल और बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के मोबाइल और बाइक बरामद की है। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस के सर्विस लेन पर मंगलवार को टंडवा चौबेपुर मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए तो पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा। युवक बाइक लेकर तेजी से भागने का प्रयास किए लेकिन पुलिस के तत्परता से उन्हें पकड़ लिया गया। युवकों की जामा तलाशी ली गई तो उसमें से एक के पास रेडमी मोबाइल मिली। मोबाइल के बारे में पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि उक्त मोबाइल को विगत 25 सितंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस के सर्विस लेन से ही एक युवक के बैग से चुराया था। इस मामले में पीड़ित के तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। युवकों का नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम प्रियांश चौहान निवासी मालव दूसरा धोनी चौहान निवासी पितोखर मालवऔर तीसरे ने अपना नाम पीयूष राम निवासी गुल्लीगढ़ थाना मोहम्मदाबाद गोहना बताय। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें