फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश, फिर भी उमस बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रविवार सुबह को कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान स्थिर रहा। लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। इसी बीच ट्रिपिंग, फॉल्ट से बिजली गुल रहने से लोगों को दिन रात बिताना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार तड़के से ही ठंडी हवाएं चलने लगी थीं। सुबह कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। कुछ देर के बाद धूप छांव होता रहा। दोपहर बाद तेज धूप निकल आई, इससे एक बार फिर लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। उमस ने लोगों को परेशान किया। धूप के बाद बादल छा जाने से मौसम बदलता रहा। उमस से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 74 प्रतिशत रही। 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम बदलने और उमस बढ़ने से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
किसानों को तेज बारिश का इंतजार
किसानों को तेज बारिश का इंतजार है। धान की नर्सरी को बचाने के लिए उन्हें निजी संसाधनों से सिंचाई करना पड़ रहा है। अगेती धान की नर्सरी तैयार हो गई है। किसान रोपाई के लिए तेज बारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में ट्रिपिंग, फॉल्ट से घंटों बिजली गुल हो जा रही है। इससे लोगों को दिन रात बिताना मुश्किल हो रहा है। रात के समय बिजली गुल हो जाने से लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें