Mau News: सरकारी आवास न मिलने पर वह मधुबन थाना क्षेत्र के पांती गली निवासी प्रमोद मल्ल के घर में किराए पर रहते हैं। नायब तहसीलदार की बीते चार मार्च को शादी थी। इसलिए वह वह 20 मार्च तक अवकाश पर हैं। मकान मालिक प्रमोद ने बताया कि शुक्रवार को वह घर के बाहरी हिस्से का मरम्मत कराने पहुंचे तो देखा कि नायब तहसीलदार के घर का ताला टूटा पड़ा हुआ है।
मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर पंचायत के पांतीगली में एक निजी मकान में रह रहे नायब तहसीलदार के किराए के मकान का ताला तोड़कर चोर सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी तब हुई जब मकान मालिक घर पर मरम्मत कराने पहुंचे। चोरों ने दो दिन पहले भी मधुबन थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर एक डाक्टर के घर से भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
कुशीनगर जिला निवासी अभिजीत सिंह मधुबन तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं। सरकारी आवास न मिलने पर वह मधुबन थाना क्षेत्र के पांती गली निवासी प्रमोद मल्ल के घर में किराए पर रहते हैं। नायब तहसीलदार की बीते चार मार्च को शादी थी। इसलिए वह वह 20 मार्च तक अवकाश पर हैं।
मकान मालिक प्रमोद ने बताया कि शुक्रवार को वह घर के बाहरी हिस्से का मरम्मत कराने पहुंचे तो देखा कि नायब तहसीलदार के घर का ताला टूटा पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी नायब तहसीलदार और मधुबन पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार ने आला अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों को इससे अवगत कराया। वहीं, सूचना मिलने पर एसओ मधुबन रविंद्रनाथ राय घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
दो दिन पहले भी हुई थी चोरी
मधुबन थाने से महज 100 मीटर दूर मधुबन थाना क्षेत्र के दिघेड़ा गांव निवासी डॉ. राणा प्रताप सिंह के सूने घर से चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना के समय डॉक्टर अपने गांव दिघेड़ा गए हुए थे। इससे पहले बीते 30 सितंबर को खीरीकोठा निवासी राकेश मल्ल के पांती रोड पर बने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना के समय राकेश दिल्ली अपने बच्चों के पास गए हुए थे।
इस बाबत एसओ रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर शामिल चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।