फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रंगकर्मी दंपति ममता और अभिषेक पंडित को मिला भवानी शंकर स्मृति सम्मान

विज्ञापन
भवानी शंकर स्मृति सम्मान से सम्मनित रंगकर्मी ममता और अ​भिषेक पंडित। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
जिले के रंगकर्मी दंपति ममता पंडित और अभिषेक पंडित को रंगकर्म के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ''भवानी शंकर स्मृति सम्मान'' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें कल देर शाम रायगढ़ में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया।
विज्ञापन

यह सम्मान छत्तीसगढ़ की ख्यातिलब्ध साहित्यिक संस्था भवानी शंकर स्मृति संस्थान द्वारा शास्त्रीय, लोक और नाट्य कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इस वर्ष, निर्णायक समिति ने सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के लिए ममता पंडित और अभिषेक पंडित को संयुक्त रूप से इस सम्मान के लिए चुना।
इस सम्मान के तहत दंपति को ग्यारह हजार रुपये की नकद राशि, एक मानपत्र और अंगवस्त्रम प्रदान किया गया। यह सम्मान रंगकर्म के क्षेत्र में उनके समर्पण और बहुमूल्य योगदान को मान्यता देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें