फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में घुसी श्रद्धालुओं से भरी बस, 13 लोग हुए घायल, 6 हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन
कनौरा गांव के पास पुलिया में घुसी बस। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
आजमगढ़-जौनपुर सीमा के पास चंदवक थाना क्षेत्र के कनौरा गांव के समीप शनिवार रात आजमगढ़ से वाराणसी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में जा घुसी।
विज्ञापन

हादसे में बस में सवार 21 श्रद्धालुओं में 13 घायल हो गए। इनमें छह की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सात घायलों का उपचार संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज में चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही देवगांव और चंदवक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तत्परता से घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार की रात मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र से एक निजी बस श्रद्धालुओं को लेकर विंध्याचल धाम जा रही थी। बस जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र के कनौरा के पास पहुंची थी कि वह अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन फोरलेन से होते हुए खाई में गिर गई।
टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में कुल 13 लोग घायल हो गए।
ये हुए घायल : गंभीर रूप से घायल मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के बेलभद्रपुर बोझी निवासी महेश यादव (65), शिवपूजन निषाद (65), बोझी बाजार निवासी रीता (40) पत्नी कैलाश यादव, परमा देवी (65) पत्नी सोचन, राम बच्चन (60), रामप्यारे (70) मऊ को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
इन सात घायलों का लालगंज में इलाज: हादसे में घायल मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के बोझी निवासी गुड्डी यादव (55) पत्नी सुरेंद्र यादव, गुड़िया यादव (30) पत्नी बृजेश यादव, सोनम यादव (35) पत्नी हरेंद्र यादव, सुदामा यादव (62), सुक्खू यादव (62) और मंगल का उपचार संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज में चल रहा है। वहीं बलिया के उभाव थाना क्षेत्र के बेल्थरा निवासी बस चालक राम मिलन यादव (45) भी घायल हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें