फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मजदूरी करने गया युवक, पत्नी दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ गई

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ चली गई है। बच्चों को खोजकर उसे सुपुर्द करने की मांग की है।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका निकाह 14 फरवरी 2021 को बिहार के नरकटियागंज जिले के बस्ता नहर निवासी महिला से हुआ था।
बताया कि निकाह के बाद से ही उसकी पत्नी झगड़ालू स्वभाव की थी तथा किसी व्यक्ति से फोन पर बात करती थी। आरोप लगाया कि जब वह मना करता था, तो अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
विज्ञापन

आरोप है कि बीते माह उसकी पत्नी उसके एक वर्ष के बेटे और एक बच्ची को लेकर अज्ञात व्यक्ति के साथ फरार हो गई। थाना प्रभारी बसंतलाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें