फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी से मौसम रहा ठंडा

विज्ञापन
चौकिए मत ये मनमोहक तस्वीर मऊ शहर की है। आसमान में काले घने बादलों के बीच और नीचे पोखरियों में भरा प - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। मंगलवार को तड़के से ही आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी होने और असमान में बादल छाए रहने से लोगों को सूरज की तपिश का अहसास नहीं हुआ। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोग बारिश होने की आस लगाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

आसमान में बादल छाए रहनेे से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। इस बीच दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। सूरज और बादलों के लुकाछिपी का खेल दिनभर चला। मौसम के मिजाज को देखते हुए लग रहा था कि बरसात जरूर होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
कई दिनों से बदले मौसम के मिजाज के कारण लोगों को सूरज की तपिश से राहत तो मिल रही है। लेकिन उमस से परेशान होना पड़ रहा है। वहीं अगेती धान की नर्सरी तैयार है, किसान बारिश न होने से रोपाई में तेेजी नहीं आ पा रही है। लोग खेतोंकी तैयारी में जुट गए हैं। इस संबंध में क्षेत्र के श्रीराम यादव, भगवान सिंह, प्रेमप्रकाश पांडेय का कहना है कि मौसम के मिजाज को देखते हुए बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। रोपाई के लिए खेत की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें