फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने मारपीटकर छीना नौ हजार रुपया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा बाजार के पास सोमवार की रात को बाइक सवार बदमाशों ने सियरही गांव निवासी एक व्यक्ति को तमंचे से भयभीत कर उसके जेब में मौजूद नौ हजार रुपया लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के भागने के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। इस दौरान पुलिस ने थाने में अज्ञात के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज किया। इसीक्रम में एक दुकान में चोरी की घटना हुई। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति चंद्रशेखर राय पुत्र स्वर्गीय जय प्रकाश राय दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सियरही गांव के निवासी है। सोमवार की शाम को चंद्रशेखर राय किसी काम से बाजार गए थे। वापस लौटने के दौरान जैसे ही उनकी बाइक गोठा गांव के समीप पहुंची, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। साथ ही तमंचे से भयभीत कर उनके पास मौजूद 9000 हजार रुपया लूट लिया। घटना को अंजाम देने के दौरान चंद्रशेखर ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान चंद्रशेखर राय को गंभीर चोटे आई। बदमाशों के भागने के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। बाद में थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। इसमें पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया।
थानाध्यक्ष राजकेसर सिंह ने कहा कि मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच किया जा रहा है जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। तथा आरोपी को जेल भेजा जाएगा । वही दोहरीघाट में आजमगढ़ रोड पर रामपुर धनौली मोड़ के पास परमहंस विश्वकर्मा की दुकान में सोमवार की रात्रि पिछले दरवाजे से घुसकर घर में रखे इनवर्टर बैटरी सहित हजारों का सामान चुरा ले गए। परमहंस विश्वकर्मा ने इसकी तहरीर थाने में दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें