फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 24 घंटे मेें 40 सेमी बढ़कर खतरे के निशान के करीब पहुंचा सरयू नदी का जलस्तर

विज्ञापन
दोहरीघाट में बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सरयू नदी का जलस्तर जैसे-जैसे खतरा बिंदु की तरफ बढ़ रहा है। वैसे-वैसे तटवर्ती इलाकों के लोगों की धड़कनें बढ़ती ही जा रही हैं। 24 घंटे मेें नदी के जलस्तर में 40 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। यदि नदी के बढ़ने का क्रम जारी रहा तो नदी शुक्रवार तक खतरा बिंदु पार कर जाएगी।
विज्ञापन

नदी के उग्र होने से कस्बा की ऐतिहासिक धरोहरों पर खतरा मंडराने लगा है। गौरी शंकर घाट पर बृहस्पतिवार को जलस्तर 69.60 मीटर रहा। बुधवार को 68.20 मीटर था। इस तरह 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 40 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई।
नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 30 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी। नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी रहने से जहां नगर की ऐतिहासिक धरोहर पर खतरा मंडराने लगा है। वहीं तटवर्ती इलाकों में पानी घुसने की आशंका से लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन

24 घंटे में नदी का जलस्तर 40 सेंटीमीटर बढ़ने से नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। नदी की लहरें भारत माता मंदिर की दीवारों पर टक्कर मार रही हैं।
नदी के उग्र तेवर से नगर की ऐतिहासिक धरोहरों मुक्तिधाम भारत माता मंदिर खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर पर खतरा मंडराने लगा है।
वहीं तटवर्ती इलाके धनौली रामपुर, नौली, बहादुरपुर, सरया, पतनई, बीबीपुर, गोधनी, गौरीडीह, जमीरा चौराडीह, कोरौली, महुआबारी, रसूलपुर, सूरजपुर सहित विभिन्न गांवों में पानी कभी भी घुस सकता है।
सिंचाई विभाग ने धनौली लोहड़ा, नौली, चिउटीडांड़ रिंग बंधा, बीबीपुर बेलौली बंधे पर निगरानी बढ़ा दी गई है। सिंचाई विभाग के के जेई प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई खतरा नहीं है। नदी के खतरे से निपटने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें